रामलीला के दूसरे दिन ताड़का वध, मारीच-सुबाहू व सीता जन्म की लीला का हुआ सुन्दर मंचन ।

अठूरवाला सांस्कृतिक मंच समिति
के तत्वावधान मे अठूरवाला में रामभक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिला, जब रामलीला के दूसरे दिन ताड़का वध, मारीच-सुबाहू व सीता जन्म की लीलाओं का मंचन हुआ।
भास्कर इंडिया लाइव
कार्यक्रम के शुभ अवसर पर-
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने रामलीला कमेटी के सभी सदस्यों ओर रामलीला के सुंदर मंचन के लिए शुभकामनाएं दी। और उन्होंने कहा कि राम का जीवन हमें नैतिक और आध्यात्मिक विकास के लिए मार्गदर्शन प्रदान करता है ।और उनके जीवन से हम अपने जीवन में कई आदर्श को आत्मसात करने की प्रेरणा लेनी चाहिए।
पुरुषोत्तम डोभाल-
समिति अध्यक्ष ने कहा कि रामलीला समाज में एकता और धार्मिक भावना का संदेश देती है। निर्देशक ममता कुवंर ने बताया कलाकारों की निष्ठा और समर्पण समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
करतार नेगी –
रामलीला कमेटी महासचिव ने कहा कि अठूरवाला की रामलीला केवल मंचन नहीं, बल्कि श्रद्धा, संस्कृति और समाज की चेतना का संगम है। समिति का उद्देश्य श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाकर समाज में धर्म, मर्यादा और सद्भाव की भावना को मजबूत करना है।
शुभ अवसर-
पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, रानीपोखरी प्रधान सुधीर रतूड़ी,राजेश कुंवर,मनोज नेगी,मांजरी के पूर्व प्रधान अनिल पाल,सुनील प्रधान,ताजेन्द्र सिंह,शार्दुल नेगी,यशवंत सिंह गुसांईं, सुमेर सिंह नेगी, रणजीत सिंह, केंद्रपाल तोपवाल, सुधीर रावत, चतर सिंह, वीरेंद्र रावत दीपक नेगी, आदि मौजूद



