षडयंत्र के तहत जो भी कंपनी का नाम खराब करने की कोशिश करेगा उसको बक्सा नहीं जाएगा ____कैलाश रीवर बेड

भास्कर इंडिया लाइव
चमन लाल –
रविवार को एक प्रकरण सामने आया जिसमें डोईवाला के एक ट्रैक्टर स्वामी सौरभ पाल द्वारा शिकायत दर्ज कराई गईं उसका ट्रैक्टर संख्या UK 16 CA 3147 घर पर खड़ा हुआ था। उन्हें जानकारी मिली कि उनके ट्रैक्टर का रव्वन्ना विकास नगर की ग्राम कैंची वाला के किसी पट्टे से काटा गया है। जिसके चलते ट्रैक्टर स्वामी द्वारा बताया गया कि घर पर खड़े ट्रैक्टर के रव्वने कटने से उन्हें बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा वही कैलाश रिवर बेड कंपनी द्वारा बताया गया कि अज्ञात ट्रैक्टर द्वारा रवन्ना काटने वाले कर्मचारियों को अपना वाहन नंबर बताया जिसके आधार पर रवन्ना काटा गया।
कैलाश रिवर बेड कंपनी-
द्वारा पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी प्रथम दृष्टया टाइपिंग मिस्टेक या फिर वाहन द्वारा नंबर गलत बताया जाना सामने आया कैलाश रिवर बेड के अधिकारियों द्वारा कहा गया दोषी कर्मचारियों को बक्शा नहीं जाएगा वही उक्त पूरे प्रकरण में एक पत्रकार द्वारा निजी लाभ के चलते कंपनी को परेशान किए जाने का मामला भी सामने आया पहले भी उस तथाकथित पत्रकार ने कंपनी को ब्लैकमेल करना चाहा आय दिन इसी तरह की गतिविधियों में तथाकथित पत्रकार सम्मिलित रहता है ।



