रैपीडो ऑटो चालक द्वारा ₹15,000/- की चोरी करने की घटना का पुलिस ने किया त्वरित खुलासा — अभियुक्त गिरफ्तार,
चोरी की धनराशि एवं वाहन बरामद
भास्कर इंडिया लाइव
बीरेन्द्र प्रसाद पुत्र श्री पंचम लाल निवासी ग्राम घमण्डपुर, थाना रानीपोखरी, जनपद देहरादून द्वारा थाने में तहरीर दी गयी थी कि उनके लड़के की शादी होने के कारण वे देहरादून पलटन बाजार से खरीदारी करने गए थे।खरीदारी बाद वे अपने घर लौटने हेतु रैपीडो एप के माध्यम से ऑटो संख्या UK07TE–3689 (TVS KING) को बुक कर घर पहुँचे।
घर पहुँचने पर रैपीडो ऑटो चालक ऋतिक शर्मा ने पीड़ित का विश्वास जीतने के लिए उनके खरीदारी के सामान को ऑटो से नीचे उतारकर घर के अंदर तक रखवाया।
सामान घर में रखने के दौरान ऑटो चालक ने पीड़ित से कहा कि आप लोग सामान अंदर रख दो और बाकी सामान की देखभाल करता वह कर लेगा।
इस पर पीड़ित और उनकी पत्नी अंदर सामान रखने लगे।
जब रैपीडो चालक को किराया देने के लिए अपनी जेब में देखी तो पैसे कम होने के कारण अपनी पत्नी से कहा कि जो तुम्हारे पर्स में ₹15,000/- हैं, उनमें से मुझे पैसे दे दो।तब पत्नी ने रैपीडो ऑटो से अपना पर्स उठाया तो पाया कि पर्स से पैसे गायब थे।जब पीड़ित द्वारा अपनी पत्नी के पर्स में रखे पैसों को रैपीडो ऑटो के आसपास देखा जाने लगा, तभी ऑटो चालक कहने लगा कि मुझे जल्दी जाना है, मैं बाद में पैसे ले लूंगा” और मौका पाकर ऑटो लेकर फरार हो गया।
थाना प्रभारी रानीपोखरी वीकेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा,
मुखबिर की सूचना पर सघन चेकिंग के दौरान रैपीडो ऑटो चालक ऋतिक शर्मा पुत्र स्व0 संजय निवासी खदरी मोहल्ला, सहारनपुर चौक, निकट जनता बेकरी, कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र 24 वर्ष को घमण्डपुर नदी मार्ग से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त की निशानदेही पर उसके कब्जे से ₹15,000/- नगद धनराशि तथा
घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा संख्या UK07TE–3689 (TVS KING) बरामद किया गया।
अभियुक्त द्वारा पूछताछ में चोरी की घटना स्वीकार की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त ऋतिक शर्मा पुत्र स्व0 संजय
निवासी: खदरी मोहल्ला, सहारनपुर चौक, निकट जनता बेकरी, कोतवाली नगर, देहरादून उम्र: 24 वर्
👉 पुलिस टीम में
थाना प्रभारी श्री वीकेन्द्र चौधरीअपर उप निरीक्षक – विजेन्द्र सिंह, विजय राणा,
सतेन्द्र सिंह



