इगास बग्वाल दिवाली के 11दिन बाद मनाया जाने वाला एक पारंपरिक त्योहार है।

भास्कर इंडिया लाइव
चमन लाल
उत्तराखंड में दिवाली के 11 दिन बाद मनाया जाने वाला एक पारंपरिक त्योहार है, जिसे बूढ़ी दिवाली या प्रबोधिनी एकादशी भी कहा जाता है। इस त्योहार में घरों में दीये जलाए जाते हैं, पारंपरिक पकवान बनाए जाते हैं, और खास तौर पर ‘भैलो’ नामक एक मशालनुमा खेल खेला जाता है, जिसमें ग्रामीण चीड़ की लकड़ियों की मशालें जलाकर लोक गीतों और नृत्यों के साथ जश्न मनाते हैं। यह पर्व गढ़वाल के एक वीर योद्धा माधो सिंह भंडारी की जीत की खबर देरी से पहुंचने की खुशी से भी जुड़ा है।
पहाड़ में एकादशी को इगास-
के नाम से जानते हैं। एक मान्यता के अनुसार भगवान राम के अयोध्या लौटने की सूचना गढ़वाल में 11 दिन बाद मिली थी। इसलिए यह पर्व दीपावली के 11वें दिन में मनाया
बुढ़ी दिवाली क्यों मनाई जाती है –
माना जाता है कि जब श्रीराम रावण का वध करके 14 वर्षों बाद अयोध्या लौटे तो इस खुशी में अयोध्या वासियों ने चारों तरफ दीप ही दीप जलाकर कार्तिक अमावस्या की अंधेरी रात को भी उजाले में बदल दिया.



