
नगर पालिका परिषद और हिमालयन फाउंडेशन ने नगर को पॉलिथीन मुक्त करने और कपड़े के बने थैलो का उपयोग करने के लिए संयुक्त रूप से चलाया जन जागरूकता अभियान
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला। मंगलवार को नगर पालिका परिषद और हिमालय फाउंडेशन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने नगर में पॉलिथीन का उपयोग न करने और कपड़ों के थैलो का उपयोग करने के लिए दुकानदारों, सब्जी विक्रेताओं से पॉलिथीन का उपयोग न करने और उसके विकल्प के रूप में कपड़ों के बने थैलो का उपयोग करने की बात कही। नगर पालिका के सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने बताया कि पॉलिथीन हर दृष्टि से नुकसानदायक है जो कि पर्यावरण को दूषित करने के साथ जमीन की उर्वरता को भी समाप्त करती है। हिमालय फाउंडेशन के सहयोग से हमने दुकानदारों, सब्जी विक्रेताओं, रेहडी, ठेलीवालो तथा आम जनता से पॉलिथीन की जगह कपड़ों के थैले का उपयोग करने की बात कही। कपड़े के थैले स्वयं सहायता समूहो के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। जन जागरूकता अभियान में सुपरवाइजर नीरज कुमार, पूनम तोमर, रिंकल गुंसाई, सतीश, रोहित, विनीत, विपिन आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया।



