माईनिंग टीम पर हमला कर खनन माफियाओं ने दिखाई अपनी दबंगई ,बेखौफ होकर चांदी काट रहे हैं।खनन माफिया राजस्व का हो रहा है, नुकसान

भास्कर इंडिया लाइव
चमन लाल
डोईवाला के सॉन्ग नदी, बुल्ला वाला, जाखन में अवैध रूप से खनन कर नदियों का कर रहे हैं ,भारी नुकसान, जगह-जगह गहरे गहरे गढडे कर आपदाओं को दे रहे निमंत्रण। पुलिस प्रशासन का भी नहीं है, इनको खौफ
डोईवाला बीते दिनों मईनिंग टीम पर हमला कर अपनी दबंगई दिखाई । माइनिंग टीम ने स्थानीय खनन माफियाओं पर कराया मुकदमा दर्ज।
अरविंद सिंह ने बताया कि मैं कैलाश रिवर वेड मिनलरलस कंपनी में फ्लाइंग इंचार्ज डोईवाला के पद पर कार्यरत हूं।कंपनी ने उत्तराखंड में खनन का काम लिया है मुझे 30 -31- 2025 की रात में नदी में अवैध खदान होने की सूचना मिलने पर मैं अपनी टीम के साथ दुधली रोड पर स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर अवैध खनन के वाहनों को पकड़ने के लिए पहुंचा था ।तो वहीं स्थानीय खनन माफिया नेआकर मुझे तथा मेरी टीम के अन्य लोगों के साथ गाली गलौज व मारपीट करने लगे । किसी तरह हम लोग अपनी जान बचाकर बड़ी मुश्किल से वहां से निकल गए । खनन माफिया डोईवाला विधानसभा क्षेत्र की नदियों का सीना चीर कर चांदी काटकर राजस्व को कर रहे भारी नुकसान स्थानीय खनन माफियाओ को पुलिस प्रशासन का भी खौफ नहीं है। अपनी दबंगई के आगे किसी की नहीं सुनते और दे रहे बेखौफ खनन को अंजाम



