उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती दिवस पर कैलाश रिवर बेड मिनिरल्स ने देहरादून मालदेवता में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम का किया आयोजन

भास्कर इंडिया लाइव
देहरादून 5 नवंबर 2025 चमन लाल
उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती सप्ताह के अंतर्गत मनाई जा रहे पर्यावरण दिवस के अवसर पर कैलाश रिवर बेड मिनिरल्स एलएलपी द्वारा जनपद देहरादून के रायपुर क्षेत्र के ग्राम मालदेवता में खनन पट्टों हेतु स्वीकृत पर्यावरणीय स्वीकृतियों के अनुपालन के क्रम में वन विभाग पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संयुक्त कार्यक्रम में विकासखंड रायपुर के ग्राम मालदेवता में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
एलएलपी प्रदीप रावत-
ने कहां की पर्यावरण को बचाने के लिए हमें एक जुटता के साथ पर्यावरण संरक्षणक का संकल्प लेना होगा। ओर अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और उनकी देखभाल करें, क्योंकि वे हवा को शुद्ध करने और प्रदूषण को कम करने में मदद करते।
रायपुर विधायक उमेश कुमार-
ने प्रकृति को अपनाएं: एक पेड़ लगाएं और उसकी देखभाल करें। जैविक उर्वरकों और खाद का उपयोग करें, और रासायनिक खेती को कम करें।, उन्होंने कहा की पर्यावरण का संरक्षण एवं संवर्धन किया जाना अत्यंत आवश्यक है। वह पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन में कैलाश रिवर बेड मिनरल्स द्वारा किया गया प्रयास अत्यंत सराहनीय है।
शुभ अवसर –
जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान , ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सरोजिनी जवाडी ,ग्राम प्रधानश्रीमती लीलावती, श्रीमती आरती खन्ना ,सत्येंद्र चौहान ,उपप्रभागीय वनाधिकारी मसूरी वन प्रभाग यू.सी गॉड , वन क्षेत्राधिकार मसूरी वन प्रभाग , महेंद्र चौहान एवं स्थानीय ग्राम वासियों ने प्रतिभाग किया ।विधायक उमेश शर्मा द्वारा कहा गया कि पर्यावरण का संरक्षण एवं संवर्धन किया जाना अत्यंत आवश्यक है। वह पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन में कैलाश रिवर बेड मिनरल्स द्वारा किया गया प्रयास अत्यंत सराहनीय है।



