डोईवाला में वंदे मातरम् 7, हर दिल में जागी मातृभूमि के प्रति आस्था

राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका परिसर में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला – डोईवाला नगर पालिका परिसर शुक्रवार को पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग गया, जब राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। पूरे परिसर में भारत माता के जयघोष और वंदे मातरम् की गूंज से माहौल उत्साह और गर्व से भर गया।
मुख्य अतिथि विधायक बृज भूषण गैरोला ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा की आवाज है, जिसने आज़ादी के आंदोलन को नई दिशा दी।
कार्यक्रम अध्यक्ष जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तड़ियाल ने कहा कि यह गीत हर भारतीय के हृदय में देशभक्ति और एकता का भाव जगाता है।
नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि वंदे मातरम् ने देश को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया है,यही गीत हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान की पहचान है।
कार्यक्रम में डोईवाला मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, माजरी ग्रांट मंडल अध्यक्ष रश्मि देवी, पालिका अधिशासी अधिकारी एमएल शाह, जिला महामंत्री दीवान सिंह रावत,जिला उपाध्यक्ष उषा कोठारी, जिला मीडिया प्रभारी मनीष छेत्री, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मनोज कांबोज, सुनीता नौटियाल, संतोषी बहुगुणा, सभासद अमित कुमार, पूनम तोमर,कृष्णा तडियाल, माया अधिकारी, ललित जायसवाल आदि के अलावा भाजपा कार्यकर्ता नगर पालिका अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे I



