हर घर में स्वदेशी अपनाने का संकल्प — रानीपोखरी में गूंजा आत्मनिर्भर भारत का संदेश

भाजपा के निर्भर संकल्प अभियान के तहत महिला सम्मेलन में उमड़ी मातृशक्ति
भास्कर इंडिया लाइव
महेंद्र भट्ट बोले — स्वदेशी ही सशक्त भारत की नींव, मातृशक्ति निभा रही अग्रणी भूमिका
डोईवाला- भारतीय जनता पार्टी के निर्भर संकल्प अभियान के तहत रानीपोखरी मंडल में आयोजित महिला सम्मेलन में मातृशक्ति ने “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि जब हर घर की महिला स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देगी, तब भारत आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनेगा। मातृशक्ति ही आत्मनिर्भर भारत की सबसे बड़ी ताकत है।
विधायक प्रेमचंद अग्रवाल-
महिलाएं केवल परिवार की धुरी नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की भी आधारशिला हैं। स्वदेशी अपनाने से न केवल अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि हमारी संस्कृति और स्वाभिमान भी मजबूत होंगे।
प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत-
भाजपा समाज के हर वर्ग को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है। महिलाओं की भागीदारी के बिना कोई भी अभियान सफल नहीं हो सकता। जब महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी, तभी भारत आत्मनिर्भर बनेगा।
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट-
स्वदेशी अपनाना केवल आर्थिक निर्णय नहीं, बल्कि राष्ट्रभाव का प्रतीक है। जब हर घर की नारी स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएगी, तभी आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा।
जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल-
“निर्भर संकल्प अभियान” महिलाओं को आत्मविश्वास और स्वावलंबन की दिशा में प्रेरित करने वाला अभियान है। भाजपा संगठन इस संदेश को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने में जुटा है।
कार्यक्रम के अंत में दिल्ली बम विस्फोट में जान गंवाने वालों और ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी के पिता के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कविता शाह, मंडल अध्यक्ष गीतांजलि रावत, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष सुचिता रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा, सम्पूर्ण रावत, अनु कक्कड़, कुसुम सिद्धू, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष चंद्रभान पाल, ममता नयाल, रश्मि देवी, कुसुम कंडवाल, संगीता बहुगुणा, संदीप भट्ट, राजेंद्र उनियाल, विजय भट्ट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



