लर्निंग ऐरा इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया, शिक्षकों की खास प्रस्तुतियों ने बच्चों को किया रोमांचित, बच्चों ने चाचा नेहरू को किया याद

भास्कर इंडिया लाइव
चमन लाल –
डोईवाला- प्रेम नगर पंचवटी स्थित लर्निंग एरा इंटरनेशनल स्कूल में प्रिंसिपल शाहीन सिध्दकी, प्रबंधक बीना गोला के प्रेरणादायी नेतृत्व में “बाल दिवस” बड़े ही उल्लास, उमंग और सौहार्द के साथ मनाया गया। पूरे विद्यालय परिसर में सुबह से ही उत्सव का वातावरण था,जहाँ एक ओर नन्हे-मुन्नों की खिलखिलाहट थी, वहीं बड़े विद्यार्थियों का उत्साह और अनुशासन भी देखने योग्य था। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो सभी कक्षाएँ मिलकर एक सुंदर संगम का रूप ले आई हों।

शिक्षकों द्वारा स्वयं मधुर गीत, सुंदर नृत्य,मनमोहक कविता
प्रस्तुत कर बच्चों को रोमांच से भर दिया।
शिक्षकों के मंचन ने बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उनके दिलों में उत्साह भर दिया। बाल दिवस पर बच्चों को मिठाई और चॉकलेट भी बाँटी गईं, जिससे बच्चों का उत्साह दुगना हो गया।
इस अवसर पर कमल गोला,प्रतिमा राणा, ज्योति,संगीता नौटियाल, ईशा नेगी, गगनदीप कौर, शाहिन सिद्दीकी ,वांशिका लोधी तमाम शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद थी



