
बहुउद्देशिया किसान सेवा सहकारिता समिति लिमिटेड के संचालक पद पर तरन्नुम की जीत
भास्कर इंडिया लाइव
चमन लाल –
डोईवाला- बहुउद्देशिया किसान सेवा सहकारिता समिति लिमिटेड डोईवाला के वार्ड नं. 5 तेलीवाला, न्यामवाला, बाजावाला, छदम्मीवाला से संचालक पद पर तरन्नुम बनो ने छः मतों से जीत दर्ज की है।
सहकारी समिति डोईवाला का आज चुनाव शकुशल सम्पन्न हुआ, जिसमें अधिकांश सीटों पर निर्विरोध ही चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई।
डोईवाला के वार्ड नं 5 में दो प्रत्याशी तरन्नुम व गुलिस्ता
मैदान में उतरे, जिसमें तरन्नुम बनो को 34 मत व गुलिस्ता परवीन को 28 मत प्राप्त हुवे।
67 वोटों में चुनाव प्रक्रिया सुबह 9 बजे से 4 बजे तक सम्पन्न हुई, जिसमें 62 वोट पड़े। और मतदान के तुरंत बाद मतगणना शुरू की गयी।
बता दें कि सहकारी समिति के चुनाव 18 फरवरी 2025 को सम्पन्न किये गये थे, जिस पर हाईकोर्ट ने रोक लगाते हुए, चुनाव को खारिज कर दिया था। जिसके बाद आज फिर से चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न की गई है।
इस दौरान मार्खमग्रांट के पूर्व ग्राम प्रधान अब्दुल रज्जाक ने संचालक पदों पर जीतने वाले प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि यह समाजहित की जीत है। नवनियुक्त कार्यकारिणी बनने से मजदूर वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा। ओर वार्ड 5 से जीती तरन्नुम पढ़ी लिखी ओर होनहार युवती है। जिसका लाभ होने वाले कार्यों में मिल सकेगा।
तरन्नुम की जीत पर मार्खम ग्रांट की क्षेत्र पंचायत सदस्य आशिया परवीन, इस्लामुद्दीन, मुगीश अहमद, मनोज नोटियाल, मुहम्मद कैफ, तेजपाल सिंह, जवेद हुसैन, गज़ाला, ईश्वर पाल आदि ने बधाई दी है।



