
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर डोईवाला में भाजपा की भव्य पदयात्र
भास्कर इंडिया लाइव
चमन लाल –
डोईवाला लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर डोईवाला क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक बृजभूषण गैरोला, दायित्वधारी सुभाष बर्थवाल ने सभा को संबोधित करते हुए, कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल देश की सच्ची आजादी के नायक रहे हैं। उन्होंने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हम सभी को उनके पद-चिन्हो पर चलने की आवश्यकता है।
माजरी और बालावाला मंडलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल की अध्यक्षता में निकली पदयात्रा बुल्लावाला चौक से शुरू होकर लच्छीवाला प्राथमिक विद्यालय में संपन्न हुई।
पदयात्रा के दौरान जगह–जगह भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर पदयात्रा का स्वागत किया। डोईवाला चौक और लच्छीवाला पहुंचकर शहीदों की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण-
सरदार पटेल ने एक भारत–श्रेष्ठ भारत का जो विचार रखा था, आज वही विचार भारत की शक्ति बनकर दुनिया के सामने खड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पटेल की एकता-दृष्टि को नए भारत की ऊर्जा बना रहे हैं।
दायित्वधारी सुभाष बर्थवाल –
सरदार पटेल की दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदृष्टि ने 562 रियासतों का विलय कर इतिहास का स्वर्णिम अध्याय रचा। उनका जीवन राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है।
जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल –
सरदार पटेल का जीवन सत्य, सेवा और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। आज चारों मंडलों की अनुशासित सहभागिता पटेल के विचारों का जीवंत रूप प्रस्तुत कर रही है।
पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी –
सरदार पटेल की एकता और दृढ़ता का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। समाज तभी प्रगति करता है जब लोग एक दिशा में चलें।
कार्यक्रम में डोईवाला मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, माजरी मंडल अध्यक्ष रश्मि देवी, बालावाला मंडल अध्यक्ष सौरभ नौडियाल, रानीपोखरी मंडल अध्यक्ष गीतांजलि रावत, जिला महामंत्री दीवान सिंह रावत, जिला कार्यक्रम संयोजक सम्पूर्ण सिंह रावत, सहसंयोजक सीमा रानी, सुबोध जायसवाल, विक्रम नेगी, जयंत शर्मा, सोनू गोयल, मनोज कांबोज, शिवम टुटेजा, अरुण शर्मा, गौरव कैंथुरा, विनय कंडवाल,हिमांशु भट्ट, सुबोध नौटियाल, मंजू नेगी, रीता छेत्री, माया अधिकारी, कृष्णा तड़ियाल, ममता नयाल, सरिता रावत, सोनिया बिष्ट, सुशील जायसवाल आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



