
डोईवाला महाविद्यालय में मनोवैज्ञानिक प्राथमिक उपचार पर कार्यशाला
भास्कर इंडिया लाइव –
डोईवाला, 22 नवम्बर 2025 – शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला के मनोविज्ञान विभाग की विभागीय परिषद के अंतर्गत मनोवैज्ञानिक प्राथमिक उपचार विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय की नैदानिक मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मालिनी श्रीवास्तव विषय विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्रों को मनोवैज्ञानिक प्राथमिक उपचार , तनाव प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य संरक्षण तथा संकट की स्थिति में त्वरित मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान करने की तकनीकों पर विस्तार से जानकारी दी।
विशेष उल्लेखनीय यह रहा कि कार्यशाला के दौरान मनोवैज्ञानिक तकनीक और समूह गतिविधि का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया। इस अभ्यास में कुल 32 मनोविज्ञान के विद्यार्थियों पर इस तकनीक का प्रयोग कर दिखाया गया, जिससे प्रतिभागियों को वास्तविक अनुभव प्राप्त हुआ और वे इसकी उपयोगिता को समझ सके।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी.पी. भट्ट ने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर अपने विचार साझा करते हुए विद्यार्थियों को जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए व्यावहारिक सुझाव दिए।
डॉ. वल्लरी कुकरेती, डॉ. पूनम पांडेय और डॉ. वंदना गौड़ ने कार्यक्रम के संदर्भ में अपने विचार साझा किए I स्नातक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी सिमरन और स्नातकोत्तर स्तर पर सतनाम सिंह रहे I
डॉ. सुजाता, डॉ. अनिल कुमार और डॉ. प्रीतपाल सिंह ने कार्यक्रम में सहयोग किया । डॉ. इन्द्रा जुगरान और डॉ. कंचन सिंह, डॉ. किरण जोशी, डॉ. कामना लोहानी, मनोज भूषण, रविन्द्र सकलानी, ज्योति सिंह, दीपेंद्र चौहान, वृंदा साह, आदि उपस्थित रहे I



