
गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर प्राथमिक विद्यालय मेंभव्य कार्यक्रम आयोजित किये गये।
भास्कर इंडिया लाइव
गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर आज राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गांधीग्राम बुल्लावाला में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । प्रभात फेरी से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रभात फेरी में प्राथमिक विद्यालय गांधीग्राम, बुल्लावाला द्वितीय,बुल्लावाला तृतीय और उच्च प्राथमिक विद्यालय गांधीग्राम बुल्लावाला के विद्यार्थी और शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मिलित हुए। प्रभात फेरी का ग्रामवासियों द्वारा हर्षोल्लास के साथ स्वागत अभिनंदन किया गया। प्रभात फेरी में विद्यार्थी हाथों में गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी के नारे लिखे हुए तख्तियां लिए हुए थे। शहीदी के गीतों से प्रभात फेरी सुशोभित हो रही थी। शिक्षक- शिक्षिकाओं द्वारा ग्राम वासियों को गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी जज्बे और देश प्रेम की भावना से अवगत कराया गया। प्रभात फेरी का समापन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गांधीग्राम बुल्लावाला में किया गया। चंद्र प्रकाश पाल प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यार्थियों को गुरु तेग बहादुर जी के शहीद होने की घटना को विस्तार से सुनाया गया। गुरु तेग बहादुर के जीवन से संयम, एकाग्रता, जन सेवा, बहादुरी और देश प्रेम की भावना लेने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया। विद्यालय में इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और मैत्रीपूर्ण क्रीडा प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर सरोजबाला, सुनीता रावत, रितु सिंह, आशा रानी, अरुणा नैथानी, सुभाष चंद,चंद्र प्रकाश पाल शिक्षक -शिक्षिकाएं और पूजा, सीमा, मंजू भट्ट भोजन माताएं सम्मिलित हुई।



