
भाजपा के ऋषिकेश जिला अध्यक्ष राजेंद्र तडियाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र से जुड़े कई मुद्दों पर की चर्चा
भास्कर इंडिया लाइव
भाजपा के ऋषिकेश जिला अध्यक्ष राजेंद्र तडियाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर विधानसभा डोईवाला एवं ऋषिकेश क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने बैठक के दौरान उत्तराखंड के गन्ना कृषकों के हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय गन्ना मूल्य में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री का हृदय से आभार जताया।
कई वर्षों से लगातर सुषवा नदी पर बुल्लावाला–सत्तीवाला पुल की मांग की जा रही थी, बुल्लावाला–सत्तीवाला के बीच लगभग 18 करोड रुपये की लागत से निर्माणाधीन सेतु के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त की और सभी लंबित कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।



