
डोईवाला देहरादून दूधली मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ
भास्कर इंडिया लाइव
देहरादून-दुधली-डोईवाला सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य का शुभारंभ सोमवार को विधायक बृजभूषण गैरोला ने विधिवत रुप से भूमि पूजन करते हुए किया।
उन्होंने कहा कि सड़क के डबल लेन बन जाने से डोईवाला और देहरादून के बीच कनेक्टिविटी व आवागमन और भी अधिक सुगम बन जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि कहा कि इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग कई वर्षों से ग्रामीण करते आ रहे थे। भाजपा सरकार में इस कार्य को धरातल पर उतरा गया है। इस अवसर पर भाजपा नेता करण सिंह बोरा दरपान सिंह बोरा, पूर्व प्रधान राजकुमार,ग्राम प्रधान सुषमा ग्राम प्रधान राखी और ग्राम प्रधान अनूप सिंह ने सरकार का आभार प्रकट किया है। कार्यक्रम में क्षेत्र की सम्मानित जनता,जनप्रतिनिधिगण, भाजपा कार्यकर्तगण पदाधिकारीगण सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी गण शामिल थे।



