
जॉली ग्रांट एयरपोर्ट टैक्सी चालक, मलिक समिति के चुनाव में अध्यक्ष पद पर चार नामांकन दाखिल हुए।
भास्कर इंडिया लाइव
चमन लाल –
डोईवाला जॉली ग्रांट एयरपोर्ट टैक्सी चालक, मलिक समिति के चुनाव में अध्यक्ष पद पर चार,उपाध्यक्ष पद पर चार, सचिव पद पर पांच, सचिव पद पर चार, कोषाध्यक्ष पद पर चार तथा सदस्य गण पर सात लोगों ने अपना नामांकन दाखिल कराया।
चुनाव अधिकारी रियासत अली कक्कड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को अध्यक्ष पद पर महेंद्र प्रसाद भारती, विवेक रावत, रोशन लाल, संजय सिंदवाल ,उपाध्यक्ष पद पर अनीश अहमद सुरेंद्र सिंह, मदन सिंह, ताजवीर सिंह बिष्ट और सचिव पद पर दिनेश कोठियाल, चंद्र किशोर उनियाल ,मुकेश गौड़ अशोक सिंह रावत, अरविंद सिंह सह सचिव पद पर विजय पाल सिंह ,मनवीर सिंह, जयदीप असवाल घनश्याम रावत कोषाध्यक्ष पद पर कलम सिंह रावत, कीर्ति सिंह नेगी, जयेंद्र सिंह पुंडीर,सुरेश लेखवार के अलावा सदस्य पद पर विनोद सिंह,दयाल सिंह भंडारी, प्रदीप जायसवाल, विवेक सिंह, अकरम अली ,रणवीर सिंह बिष्ट, घनश्याम कंडवाल ने अपना नामांकन दर्ज कराते हुए चुनावी ताल ठोक दी है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि जांच के लिए 9 दिसंबर और नाम वापसी की प्रक्रिया10 दिसंबर को की जाएगी इसी दिन चुनाव चिन्ह भी प्रत्याशियों को बांटे जाएंगे उसके बाद 14 दिसंबर को चुनाव संचालन समिति मतदान के आधार पर विजय प्रत्याशी की घोषणा करेगी



