
जॉली ग्रांट एयरपोर्ट टैक्सी चालक मलिक समिति के अध्यक्ष सहित सभी पदों पर वोटिंग और परिणाम कल
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला विक्रांत वर्मा -जॉली ग्रांट एयरपोर्ट टैक्सी चालक, मलिक समिति के चुनाव में अध्यक्ष पद सहित अन्य पदों पर 395 मतदाता रविवार को प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने जा रहे हैं।
अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है।
अध्यक्ष पद
महेंद्र प्रसाद भारती
पहले भी इस पद पर चुने जा चुके हैं। अब वह पतंग चुनाव चिन्ह लेकर मैदान में दोबारा उतरे हैं।
संजय सिंधवाल
केतली चुनाव चिन्ह के साथ वोटरों को हर तरह से लुभा रहे हैं।
विवेक रावत रबू
उगता सूरज के साथ यूनियन से जुड़े मतदाताओं को अपनी पक्ष में करने के लिए शाम धाम दंड भेद अपना रहे हैं।
उपाध्यक्ष पद
अनीस अहमद गैस सिलेंडर , मदन सिंह दीवार घड़ी ,सुरेंद्र सिंह सिलाई मशीन, ताजवीर सिंह छतरी और
सचिव पद
अशोक सिंह रावत फौजी गिलास, अरविंद सिंह जग, चंद्रशेखर उनियाल बस, दिनेश कोठियाल चश्मा ,मुकेश गॉड मोबाइल, कोषाध्यक्ष पर बालम रावत कलम दवात,जयेंद्र सिंह हाकी गेंद, कीर्ति नेगी ताला चाबी, सुरेश लेखवार स्टूल
सह सचिव पद
घनश्याम रावत दो पत्ती, जगदीश असवाल शंख , मनवीर सिंह शेर, विजय पाल सिंह टोपी चुनाव चिन्ह के साथ मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए एडी चोट का जोर लग रहे हैं।
सदस्य पद
घमासान मचा हुआ है।अकरम अली किताब, दयाल सिंह भंडारी अलमारी ,घनश्याम बाल्टी ,प्रदीप जायसवाल लैपटॉप, रणवीर सिंह सीडी ,विनोद हेलीकॉप्टर, विवेक सिंह अनानास का चुनाव चिन्ह लेकर प्रत्याशियों के घरों में, टैक्सी यूनियन प्रांगण सहित, खास स्थलों पर मतदाताओं को ले जाकर अपने पक्ष में करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
अध्यक्ष पद सहित तमाम प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला सुबह 10:00 बजे मतदान के बाद होने वाली मतगणना पर ही पता चल सकेगा। प्रत्याशियों की किस्मत का ऊंट किस करवट बैठेगा यह तो आने वाला कल रविवार को ही ज्ञात हो पाएगा। बरहाल प्रत्याशी चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पूरी ताकत को झोंक रहे हैं।
चुनाव अधिकारी
रियासत अली कक्कड़ और गुलाब केंतुरा ने सभी प्रत्याशियों को चुनाव आचार संहिता का पालन करने के आवश्यक निर्देश दिए हैं।



