
साईं मंदिर लालतप्पड़ में सर्व धर्म साईं समिति की ओर से विशाल भंडारे का किया आयोजन
भंडारे में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने साईं मंदिर में दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया ।
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला लालतप्पड़ स्थित साईं मंदिर सर्वधर्म साईं समिति की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया जिसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
नव वर्ष की पावन बेला पर साईं मंदिर में सुबह से ही दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड पड़ा। वही साईं मंदिर परिसर में महिलाओं ने साईं भजन गए । भंडारे में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने साईं मंदिर में माथा टेक कर नव वर्ष पर सुख समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला , वीरेंद्र रावत, करन बोरा , राजन गोयल , हिमांशु चमोली, ग्राम प्रधान माजरी ग्रांट श्रीमती निशा देवी ग्राम प्रधान गुरजीत सिंह लाडी, पूर्व प्रधान राजकुमार राज ,क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज रावत, जीत सिंह, बख्शीश सिंह , जसपाल सिंह लाडी , विजेंद्र पाल , दिनेश वर्मा , प्रताप सिंह बस्सी ,महेंद्र सिंह , श्याम सिंह , गगनदीप सिंह , शीला बहुगुणा , संतोष देवी , रेनू चौधरी , सुनीता देवी , किरनप्रीत कौर , रामकली आदि तमाम श्रद्धालु गण मौजूद थे।



