
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला नगर पालिका परिषद में लगातार पिछले कई वर्षों से मुख्य बाजार डोईवाला में पर्यावरण मित्र के रूप में लगातार सेवा भाव से कार्य करते आए रमेश कुमार उर्फ टोनी भाई के नगर पालिका परिषद डोईवाला से सेवा निवृत होने पर नगर पालिका परिषद डोईवाला में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
डोईवाला नगर पालिका परिषद में सेवानिवृत होने परपर्यावरण मित्र रमेश कुमार को नगर पालिका अधिशासी अधिकारी एमएल शाह ,अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी एवं सभासदों ने बुके और शोल उड़ाकर सम्मानित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी और सभासद गौरव मल्होत्रा ने कहा कि लगातार वार्ड में पिछले कई वर्षों से पर्यावरण मित्र के रूप में कार्य करते आये है। हर पल अपने कार्य को निष्ठा पूर्वक निभाने वाले पर्यावरण मित्र रमेश कुमार को उनके आने वाले जीवन के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी । इस दौरान सभासद , सचिन रावत एवंं पर्यावरण मित्र मौजद थे।



