
भास्कर इंडिया लाइव
देहरादून राजकीय प्राथमिक विद्यालय बड़ासी,विकासखंड-रायपुर,देहरादून के छात्रों में संकुल स्तरीय व ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता 2025-26 में शानदार प्रदर्शन कर अपने क्षेत्र व विद्यालय को गौरवान्वित किया है,

राजकीय प्राथमिक विद्यालय बड़ासी, के कक्षा -5 के अनुराग ने मैथ्स विजर्ड संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया व कक्षा -3 के आरव ने निपुणभारतमिशन के अंतर्गत निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता(संकुल स्तरीय) में प्रथम व ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस उपलब्धि के अवसर पर ग्राम प्रधान राहुल मनवाल ,विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष महेश सोलंकी ,प्रधानाध्यापिका श्रीमती भारती छेत्री ने विद्यालय का नाम रोशन करने पर बहुत-बहुत बधाई देते हुए कहांकी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिताओं के माध्यम से मानसिक विकास होता है।इस अवसर पर अध्यापिका श्रीमती राशि ,रेखी आदि तमाम लोग मौजूद थे।इस दौरान अभिभावकों,सदस्य के द्वारा बच्चो को सम्मानित भी किया गया।



