खनन माफियाओं के हौसले बुलंद फ्लाइंग इंचार्ज कर्मचारी पर किया हमला
भास्कर इंडिया लाइव
चमन लाल
डोईवाला कोतवाली अंतर्गत बीते 3 जनवरी को गोडूरुलुरू सुमन (फ्लाइंग इंचार्ज, कैलाश रिवर वेड मिनरल्स सुसवा नदी में खनन के पट्टे चेक करने गए थे ।
तभी बाजावाला से अवैध खनन भरकर ले जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली चालक को रोका गया तो उसने अभद्रता करते हुए अपने मालिक सोहन सिंह उर्फ मोनू को बुलाया। उनके साथ हरजीत सिंह और अन्य साथी ने वहां आकर अभद्रता करते हुए गालियां दीओर मुझसे हाथा पाई करने लगे। पीड़ित गोदुगुलुरु ने जान से मारने की नीयत से सोहन सिंह उर्फ मोनू ने सर पर डंडे से प्रहार कर भाग गए सर पर प्रहार होने से गोदुगुलुरु सन /ऑफ सुब्बा रायूडी बेहोश हो गए। उनके साथी कर्मचारी उनको डोईवाला के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां से हिमालय अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्होंने हौसले बुलंद खनन माफिया के खिलाफ पुलिस से सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।



