
*जानलेवा हमले के आरोपी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*अभियुक्त द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर डोईवाला क्षेत्र में निगरानी कर रही माइनिंग टीम पर किया था हमला*
भास्कर इंडिया लाइव
चमन लाल
डोईवाला कोतवाली अंतर्गत गोडूरुलुरू सुमन (फ्लाइंग इंचार्ज, कैलाश रिवर वेड मिनरल्स ने कोतवाली डोईवाला में लिखित तहरीर दी कि दिन के समय वह अपनी टीम के साथ सुसवा नदी, बाजावाला में अवैध खनन की निगरानी और चेकिंग कर रहे थे, इस दौरान सोहन सिंह उर्फ मोनू तथा हरजीत सिंह उर्फ नानू ने उनके सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए, उनकी टीम के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गयी तथा वादी पर जान से मारने की नियत से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर कोतवाली डोईवाला में तत्काल मु०अ०सं०- 06/2026 के तहत धारा 109, 115(2), 351(2) बीएनएस (BNS) पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक डोईवाला को निर्देशित किया गया। प्रभारी निरीक्षक द्वारा एक पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटना के अनावरण हेतु घटनास्थल के आसपास लगे सी सी टीवी कैमरों का सघन अवलोकन किया गया।
4 जनवरी 2026 को लच्छीवाला के समीप डोईवाला रोड से अभियुक्त हरजीत सिंह उर्फ नानू पुत्र श्री अवतार सिंह, निवासी – ग्राम खैरी प्रथम, थाना डोईवाला, जनपद देहरादून, उम्र – 42 वर्ष।को गिरफ्तार किया। मामले में वांछित अभियुक्त सोहन सिंह उर्फ मोनू की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे है।



