
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला, पब्लिक इंटर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवियों ने पर्यावरण एवं स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। आर्य समाज मंदिर जॉली ग्रांट में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवियों ने गांव में जन जागरूकता रैली निकालकर लोगों को पॉलिथीन का उपयोग न करने एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पौधा रोपण करने का महत्वपूर्ण संदेश दिया। छात्र-छात्राओं ने घरों का सर्वे करके नशा मुक्ति का संदेश भी लोगों तक पहुंचाने का काम किया। कार्यक्रम अधिकारी पूजा जोशी ने बताया कि शिविर में स्वयंसेवियों को विभिन्न क्रियाकलापों के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखना जिसमें योगा, मेडिटेशन सिखाया जा रहा है साथ ही उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियां का बोध कराने के लिए उन्हें सर्वे के लिए फील्ड में भी भेजा गया हैव शिविर में शिक्षक सुदेश सहगल राधा गुप्ता चारू वर्मा के अलावा इशिका, पीयूष, अनस, लक्की, दिव्या, रिया, चाहत, अमान, हिमांशु आदि स्वयंसेवी मौजूद रहे ।



