
एनएसएस शिविर में पुलिस ने युवाओं को किया नशे के खिलाफ जागरूक
भास्कर इंडिया लाइव
पब्लिक इंटर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के चतुर्थ दिवस पर स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर आसपास के परिवेश को स्वच्छ करने का कार्य किया। बौद्धिक सत्र में पहुंचे जॉली ग्रांट चौकी प्रभारी नवीन डंगवाल ने कहा कि नशे की बढ़ती लत युवाओं के भविष्य को रौंदने का काम कर रही है। छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहकर अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। जॉली ग्रांट स्थित आर्य समाज मंदिर में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवी छात्र छात्राओं ने श्रमदान कर आसपास के परिवेश को स्वच्छ बनाने का कार्य किया। बौद्धिक सत्र में पहुंचे चौकी प्रभारी नवीन डंगवाल ने कहा कि एनएसएस छात्र-छात्राओं को सामाजिक जिम्मेदारियां का बोध कराने के साथ उनमें नैतिक गुणो का भी विकास करती है, सामूहिक रूप से घर से दूर रहकर किस प्रकार आत्मनिर्भर बन जाता है यह शिविर का उद्देश्य होता है। कार्यक्रम अधिकारी पूजा जोशी ने कहा कि प्रत्येक बौद्धिक सत्र में विषय विशेषज्ञों को बुलाकर स्वयंसेवियों को उन महत्वपूर्ण बातों से अवगत कराया जा रहा है जो उनके जीवन में महत्वपूर्ण रहेगी। शिविर के आयोजन में सहायक कार्यक्रम अधिकारी सुदेश सहगल अनीता बलोदी आदि का भी योगदान रहा इस अवसर पर सुमित चौधरी सचिन राणा साहबान अली चंद्र मोहन कोठियाल दीपक पाल के अलावा इशिका, पीयूष, अनस, चाहत, दिव्या, हिमांशु आदि स्वयंसेवी भी मौजूद थे।



