
डोईवाला के इग्नू अध्ययन केंद्र 31044 में जनवरी सत्र के लिए एसडीएम कॉलेज में प्रवेश जारी
भास्कर इंडिया लाइव
(चमन लाल -रविवार 25जनवरी 2025)
महाविद्यालय के इग्नू केंद्र की सुगम स्थिति शिक्षार्थी के लिए लाभदायक हे ।
इस सत्र में इग्नू आवेदन आमंत्रित कर रहा हे जो किसी रोजगार परक कार्य में हे, या किसी विश्वविद्यालय के संस्थागत छात्र हे नियमानुसार एक सत्र में दो अलग अलग विश्वविद्यालय के डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हे ।
इग्नू का समूर्ण देश में एक ही पाठ्यक्रम है अतः सैनिकों या केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों के लिए लाभदायक हे ।
गृहणियाँ या आंगनवाड़ी वर्कर के लिए सामाजिक कार्य करने वालों के लिए अनेक लाभदायक पाठक्रम हैं ।
महाविद्यालय की इग्नू समन्वयक डॉ राखी पंचोला ने बताया कि इंडस्ट्रियल क्षेत्र में कृषि क्षेत्र में भी अनेक लाभदायक पाठक्रम हैं जिनका अध्ययन कर अपने कार्य को बढ़ाया जा सकता हे ।
महाविद्यालय प्राचार्य प्रो डी पी भट्ट ने छात्र छात्राओं के लिए इसे उपयोगी बताया ।



