
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी जी को पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने पर उत्तराखंड के लग खुद को भी गौरवान्वित महसूस कर रहे । उत्तराखंड राज्य के लिए समर्पित कोशियारी जी कीयह उपलब्धि उत्तराखंडवासियों के लिए अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय बन गई है।
कोश्यारी जी का जीवन संपूर्ण सार्वजनिक जीवन सादगी, सिद्धांतों, राष्ट्रसेवा और समाजहित को समर्पित रहा है। उन्होंने अपने दीर्घ राजनीतिक जीवन में सदैव जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी तथा उत्तराखंड सहित देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
उनका जीवन संघर्ष, अनुशासन और मूल्यों की राजनीति का प्रेरणादायी उदाहरण है। पर्वतीय क्षेत्रों के विकास, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना के संवर्धन हेतु उनके प्रयास प्रेरणास्तंभ हैं। समस्त प्रदेशवासियों की ओर से आदरणीय श्री भगत सिंह कोश्यारी जी को इस प्रतिष्ठित सम्मान मिलने पर क्षेत्रीयविधयक बृजभूषण गैरोला , भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियल , पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीनारानी,भाजपा नेता रामेश्वर लोधी,पूर्व राज्य मंत्री कारण वोरा,नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी , राजेंद्र छेत्री, विनय कंडवाल, पुरुषोत्तम डोभाल,विक्रम सिंह नेगी, हिमांशु चमोली, कमल गोला,सुन्दर लोधी,मनोज काबोज, ईश्वर रोथान, अमित कुमार, सुबोध जायसवाल, पंकज शर्मा, प्रकाश कोठारी, रोहित छेत्री, सहित तमाम सामाजिक संगठनों ने बधाई दी है।



