
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पब्लिक इंटर कॉलेज में देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रमों का जलवा रहा।
भास्कर इंडिया लाइव
एनसीसी परेड की सलामी सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रही।
कैडेटो के सुंदर नृत्य ने माहौल में वीरता के भाव को भर दिया।
डोईवाला (चमनलाल 27 जनवरी 2025)पूर्व काबीना मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने ध्वज फहराया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कॉलेज में देशभक्ति पूर्ण और लोक संस्कृति को दर्शाते कार्यक्रमों को छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। गणेश वंदना, गढ़वाली, गोरखाली नृत्य के अलावा जलियांवाला बाग कांड पर आधारित नाटिक सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र रही। राज्य मंत्री सुभाष बर्थवाल ने अपनी देशभक्ति पूर्ण कविता को प्रस्तुत कर माहौल में देशभक्ति का रंग भर दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह सभासद ईश्वर रौथाण विद्यालय प्रबंधक मनोज नौटियाल प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारी सच्ची आजादी का प्रतीक है, संविधान की गरिमा हर भारतीयों को बनाए रखनी चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक ओमप्रकाश काला, उदय सिंह पाल को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सरदार ताजेन्द्र सिंह, ईश्वर चंद्र पाल, शिक्षक आलोक जोशी, अश्विनी गुप्ता, भुवनेश वर्मा, अवधेश सेमवाल, तेजवीर सिंह, सुदेश सहगल, राधा गुप्ता, चारू वर्मा, पूजा जोशी, के अलावा एस एमसी के अध्यक्ष आनंद प्रकाश पीटीए की अध्यक्ष नीमा देवी आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अश्वनी गुप्ता ने किया। इससे पूर्व नगर चौक तक छात्र-छात्राओं की तिरंगा रैली निकाली गई।



