
एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट में धूमधाम से मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला (चमनलाल 26 जनवरी 2026)
एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट (देहरादून) में देश का 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास, जोश एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर सलामी गार्द द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई तथा प्रांगण में उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रध्वज के सम्मान में सेल्यूट किया गया। तत्पश्चात सेनानायक द्वारा उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर सेनानायक एसडीआरएफ द्वारा सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं तथा उत्कृष्ट सेवा एवं विशिष्ट कार्यों के लिए पदक प्राप्त करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी गई।
कार्यक्रम में उपसेनानायक एसडीआरएफ शुभांक रतूड़ी, शान्तनु पराशर, सहायक सेनानायक सुशील रावत, क्वार्टर मास्टर राजीव रावत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इसी अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा गणतंत्र दिवस-2026 के अवसर पर सेवा एवं विशिष्ट कार्यों के आधार पर एसडीआरएफ उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क “गोल्ड” एवं “सिल्वर” से सम्मानित किया गया।
*प्रशस्ति डिस्क “गोल्ड” (सेवा एवं विशिष्ट कार्य हेतु)*
1. इंस्पेक्टर श्री जगदम्बा प्रसाद
2. उप निरीक्षक श्री जगमोहन सिंह
3. अपर उप निरीक्षक श्री विरेंद्र प्रसाद काला
*प्रशस्ति डिस्क “सिल्वर” (सेवा एवं विशिष्ट कार्य हेतु)*
1. इंस्पेक्टर श्री कर्ण सिंह
2. अपर उप निरीक्षक श्री पंकज घिल्डियाल
3. मुख्य आरक्षी श्री राजेन्द्र नाथ
4. आरक्षी श्री विक्रम कन्याल
5. आरक्षी श्री अनूप कुमार
6. आरक्षी श्री हर्ष लाल



