
सरकारी गैर सरकारी एवं स्कूल कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला (चमन लाल सोमवार 26जनवरी 2026)
क्षेत्र के सरकारी गैर सरकारी एवं स्कूल कॉलेज में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया निर्धारित समय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुआ क्षेत्र के पब्लिक इंटर कॉलेज, एसडीएम पीजी कॉलेज, डोईवाला तहसील, डोईवाला ब्लॉक ऑफिस, रेडियंट पब्लिक स्कूल , लर्निंग ऐरा इंटरनेशनल स्कूल ,होराइजन स्कूल, दून ग्रामर स्कूल, द प्रेसीडेंसी, नैंसी इंटरनेशनल, केंटमेरी बेल स्कूल, नीलू ममोरियल स्कूल सहित, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला, शेड हॉस्पिटल डोईवाला, हिमालयन हॉस्पिटल जॉलीग्रांट, डेंटल कॉलेज माजरी ग्रांट सहित सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं में भी ध्वजारोहण कर संविधान के रचयिता बाबा भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।इसके साथ ही देशभक्ति गीतों नाटकों के माध्यम से स्कूली बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। देशभक्ति से जुड़ी कविता पाठ ने सबको भाव विभोर कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देश के शहीदों के बलिदान को याद करते हुए युवाओं को देश और समाज के उत्थान में कदम बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर विधायक बृजभूषण गैरोला, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र नेगी ,पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियल, पूर्व राज्य मंत्री करण सिंह बोरा, राजेंद्र क्षेत्री ,ग्राम प्रधान अनूप सिंह ,भाजपा नेता रामेश्वर लोधी, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह चौधरी, गन्ना समिति के अध्यक्ष मनोज नौटियाल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार सिंह नेगी, सभासद मनीष धीमान , ईश्वर रौथान, गौरव मल्होत्रा,अमित कुमार , सुशीला सैनी, सुरेंद्र लोधी, सुरेश सैनी,सहित तमाम लोगों ने राज्य और देश की तरक्की में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इन सभी ने राज्य के लोगों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं भी दी।



