
बॉलीवुड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में जसप्रीतसिंह (जस्सी) के किरदार निभाने पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने उनका शॉल उड़ा कर सम्मानित किया
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला निवासी जसप्रीत सिंह (जस्सी) ने बॉलीवुड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ मेंअपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई।
जिसको लेकर जसप्रीत जस्सी ने कहा कि बॉलीवुड फिल्म बॉर्डर 2 में रोल मिलना ही मेरे लिए किसी सपने से कम नहीं रहा ।
नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि डोईवाला के लिए बड़े गर्व की बात है। कि यहां से क्षेत्रीय नौजवानों को बॉर्डर 2 में काम करने का मौका मिला। बॉर्डर 2 फिल्म को लेकर क्षेत्र में एक जश्न जैसा माहौल नजर आ रहा है।
श्री नेगी ने क्षेत्रीय नौजवानों के लिए उज्जवल भविष्य की कामना की
इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान पुरुषोत्तम डोभाल , सभासद सुंदर लोधी , सभासद सुरेश सैनी , सरदार हरविंदर , समाजिक कार्यकर्ता कमल गोला आदि तमाम लोग उपस्थित थे।



