
देहरादून पुलिस द्वारा ऑनलाइन धोखाधडी फर्जी अकाउंट के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला (चमन लाल 2फरबरी 2026)
प्रशान्त रावत पुत्र कुन्दन सिंह रावत निवासी भोगपुर रानीपोखरी देहरादून द्वारा एक लिखित तहरीर थाने में दी गयी, जिसमें अभि0गणों द्वारा एक राय होकर आपराधिक षडयंत्र रचकर धोखाधडी करते हुए वादी की सास के नाम के फिलिंग स्टेशन शहीद सुबाव पैट्रोल पम्प रानीपोखरी के खाते का स्कैनर का प्रयोग कर अवैध लेन देन करना व चार लाख पचास हजार रुपये की धनराशी फ्रिज करवाना। वादी की तहरीर पर ही थाना रानीपोखरी में मु0अ0सं०-13/2026 धारा 318(2)/61(2)/3(5) (बीएनएस) के तहत अभियोग पंजीकृत किया जिसकी विवेचना उ0नि0 विक्रम नेगी के सुपुर्द की गयी है।
थानाध्यक्ष रानीपोखरी के नेतृत्व में थाना से टीम गठित कर
क्षेत्र व संभावित स्थानों पर तलाश के लिए मुखबिर मामूर किये गये, मुखबीर की सूचना पर 1फरबरी 2026 को *अभियुक्त युवराज सिंह भाटी पुत्र श्री लक्ष्मण सिंह भाटी निवासी ग्राम घोडो की पोल,खजवाणा रोड,संखवाश थाना-भंवडा जिला नागौर,राजस्थान हाल निवासी स्पाल्टन लाइब्रेरी के पास पंसा मार्केट,विष्णु नगर, डिगाडी थाना बनाड जिला जोधपुर राजस्थान उम्र 23 वर्ष*, को पैट्रोल पम्प के पास जाखन नदी के पास नागाघेर रानीपोखरी से गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*पूछताछ का विवरण-*
पूछताछ में अभियुक्त युवराज सिंह ने स्वीकार किया कि दो-तीन साल पहले मेरी निशांत विश्नोई उर्फ दिलखुश पुत्र हनुमान राव निवासी नरसिंह पिआऊ थाना माता का थान जोधपुर राजस्थान उम्र- 22 वर्ष व श्रवण विश्नोई पुत्र सहीराम निवासी ग्राम विराणी थाना खेडापा जिला जोधपुर राजस्थान उम्र- 21 वर्ष से होना उन लोगो द्वरा पैसो का लालच देकर अपने साथ लगाना तथा अन्य दोस्तो के साथ अलग-अलग राज्यो के लोगो को फोन व आनलाईन सम्पर्क करके पाँच प्रसेन्ट पैसे देने का लालच देकर उनके खाता संख्या एटीएम कार्ड, स्कैनर, व अन्य डिटेल मांगना, और मै व श्रवण विश्नोई उन लोगो के जिन खातो मे आनलाईन फ्राड का पैसा आता है उनको विड्रॉल करवाकर निशान्त विश्नोई को देने का काम करते है, जिसमे से कुछ पैसे वह हमे देता है । तथा प्रमोद उर्फ पम्मी जो कि ऋषिकेश का रहने वाला से जान पहचान होने पर इसके माध्यम से कुछ पैसा विड्रॉल करवाने को कहा उसने चार प्रसेन्ट की बात कहकर हमे रानीपोखरी पेट्रोल पम्प का स्कैनर दिया, जिसे निशान्त ने अपने अन्य साथियो को भेज दिया, फिर उस खाते मे निशान्त विश्नोई आनलाईन धोखाधडी वाला पैसा ट्रांसफर करवाया गया जिसे हमने अलग अलग दिन यहाँ रानीपोखऱी पेट्रोल पम्प के कर्मचारियो से प्रमोद उर्फ पम्मी की मदद लेकर पैसे निकलवाये जो लगभग चार- पाँच लाख रुपये होगें ।फ्राड वाले पैसे निशान्त उर्फ दिलखुश के ऊपर काम करने वाले लोग आनलाईन लिंक के माध्यम से व व्हाट्सएप फेसबुक पर फर्जी एप के माध्यम से एकाउण्ट की डिटेल लेकर आनलाईन फ्राड करते है फ्राड वाले पैसे कहाँ से व कैसे आते है इस बारे निशान्त उर्फ दिलखुश व श्रवण विश्नोई ही बता सकते है यह बताते हुये स्वीकार किया गया कि ज्यादा पैसे कमाने के लालच में मैने अपने दोस्तो के साथ मिलकर यह काम किया है।
*पुलिस टीम*
——————————–
थानाध्यक्ष विकेन्द्र चौधरी
उ0नि0 विक्रम सिंह नेगी
हे0का0 229 धीरेन्द्र यादव
का0 08 रवि कुमार



