
अर्पण यदुवंशी, सेनानायक एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू टीम को सम्मानित
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला (चमन लाल 2फरबरी 2026)
एक्रो फेस्टिवल एवं SIV चैंपियनशिप टिहरी 2026 के दौरान झील में गिरे दो पैराग्लाइडर पायलटों को एसडीआरएफ ने किया था रेस्क्यू
एक्रो फेस्टिवल एवं SIV चैंपियनशिप टिहरी 2026 के दौरान दिनांक 29 जनवरी 2026 को पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के समय दो पैराग्लाइडर पायलटों के टिहरी झील में गिरने की घटना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित एवं सफल रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित कर दोनों पायलटों की सुरक्षित जान बचाई गई थी। उक्त रेस्क्यू ऑपरेशन में एसडीआरएफ जवानों की सतर्कता, साहस एवं पेशेवर दक्षता से एक बड़ा हादसा टल गया।
जौली ग्रांट मुख्यालय पर 02 फरवरी 2026 को उक्त सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल एसडीआरएफ जवानों, मुख्य आरक्षी शैलेंद्र चमोली, आरक्षी रविन्द्र सिंह, आरक्षी दीपक व टेक्निशियन अक्षय कुमार को सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी द्वारा वाहिनी मुख्यालय में सम्मानित किया गया। सेनानायक ने जवानों की त्वरित रेस्क्यू कार्यवाही, अनुशासन एवं समन्वय की सराहना करते हुए उन्हें नगद पारितोषिक प्रदान किया गया।
इस अवसर पर सेनानायक द्वारा कहा गया कि साहसिक खेल आयोजनों के दौरान एसडीआरएफ की तत्परता एवं सजगता जन-सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। जवानों द्वारा किया गया यह कार्य एसडीआरएफ की कार्यकुशलता, प्रतिबद्धता एवं सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है।



