
पब्लिक इंटर कॉलेज में विधायक निधि से निर्मित हॉल का विधायक बृजभूषण गैरोला ने किया लोकार्पण
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला, पब्लिक इंटर कॉलेज में विधायक निधि से निर्मित हॉल का क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने विधिवत लोकार्पण किया, उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के अध्ययन में संसाधनों की कमी नहीं आने दी जाएगी। बुधवार को विद्यालय में विधायक निधि से निर्मित हॉल का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहां की क्षेत्र की सबसे पुरानी शैक्षिक संस्था ने हजारों ऐसे विद्यार्थी तैयार किए हैं, जो अपने जीवन क्षेत्र में सफल और कामयाब है, इसका बेहतर उन्नयन हो ऐसा हम सब का प्रयास रहेगा। मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर हरीश कोठारी ने कहा कि विद्यालयों को साधन संपन्न बनाने की दिशा में सभी को अपना सहयोग देना चाहिए । विद्यालय प्रबंधक मनोज नौटियाल ने कहा कि एक सच्चा जनप्रतिनिधि वही होता है जो अपने क्षेत्र को विकास का मॉडल बनाने के साथ-साथ आम जन की पीड़ा को भी समझे। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार राज, विक्रम सिंह नेगी, पंकज शर्मा, प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल, वरिष्ठ शिक्षक आलोक जोशी, अश्वनी गुप्ता, सुदेश सहगल, अवधेश सेमवाल, साक्षी सुंदरियाल, पूजा जोशी, चेतन प्रसाद कोठारी, मयंक शर्मा, मनमोहन नौटियाल आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अश्वनी गुप्ता ने किया।



