
प्रधानमंत्री मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में बोर्ड के परीक्षार्थियों ने सुनी मन की बात
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला, प्रधानमंत्री मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में बोर्ड के परीक्षार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया प्रधानमंत्री द्वारा परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव को रोकने और परीक्षा की तैयारी को कैसे किया जाए इसे सुनकर छात्र छात्राओ को सार्थक मार्गदर्शन मिला। शुक्रवार को पब्लिक इंटर कॉलेज मे परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम मे हाई स्कूल और इंटर के छात्र छात्राओ ने भाग लिया।प्रधानमंत्री द्वारा परीक्षा पर जो भी महत्वपूर्ण बाते की गई उसे परीक्षारथियो ने ध्यान पूर्वक सुना।छात्रा बुशरा, गिरिजा, सबा,तनिशा,श्रवण, विनय ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के उदबोधन से उन्हे एक सकारात्मक मार्गदर्शन मिला है। प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने कहा कि छात्र छात्राओ को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधान मंत्री जी की बातो को सुनाया गया। विद्यालय के कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर अश्वनी गुप्ता ने बताया की विद्यालय के बोर्ड के छात्र छात्राओ को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम से जोड़कर उनकी परीक्षा तैयारियो को मजबूत बनाने और तनाव प्रबंधन करने की शिक्षा इससे मिली है। इस अवसर पर मयंक शर्मा,आलोक जोशी,भुवनेश वर्मा आदि मौजूद रहे।



