
किताबी ज्ञान के अलावा संस्कारवान शिक्षा सीचना ही स्कूल का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए : हरक सिंह रावत
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला शुक्रवार बच्चों में किताबी ज्ञान के अलावा संस्कारवान शिक्षा सीचना ही विद्यालय का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए तभी नोनीहालो का सर्वांगीण विकास संभव हो सकेगा। यह बात प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ . हरक सिंह रावत ने स्कूल के वार्षिक उत्सव में कही।
शुक्रवार को पंचवटी कॉलोनी डोईवाला स्थित द लर्निंग एरा स्कूल में वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि-
प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी एवं स्कूल के प्रबंधक कमल गोला ने मां सरस्वती के चित्र समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
बच्चों ने गढ़वाली, कुमाऊनी, पंजाबी लोक गीतों पर नृत्य पर सांस्कृतिक प्रस्तुतिया देकर सबका मन मोह लिया।
विशिष्ट अतिथि-
नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा भी की। स्कूल की प्रधानाचार्य आशिमा सिद्दीकी और असिस्टेंट डायरेक्टर शाहीन सिद्दीकी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। उन्होंने अभिभावकों को भी बधाई देते हुए बच्चों पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इस अवसर पर बीना गोला सभासद सुरेंद्र लोधी, पुरुषोत्तम डोभाल,अजय सिंह,,हिमांशु,राधा, पारुल, आकांक्षा,गगनदीप कौर ,अपूर्विका शिल्पी सक्सेना, महिमा राणा, अभिनव गुप्ता, रिया, मीनाक्षी, कीर्ति, सोनिका शामिल थे।



