
महाशिवरात्रि पर्व पर शिवभक्तों का उमड़ा सैलाब
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला (चमन लाल रविवार 15फरबरी 2026)
लच्छीवाला लछैश्वर मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। सैकड़ो की संख्या मे शिवभक्तों ने शिवालय में जल अभिषेक कर उज्जवल भविष्य की कामना की
लच्छीवाला में कई वर्षों से लगातार भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है।
महाशिवरात्रि मेले में बच्चों और बड़ों नें झूलौ का लुफ्त उठाया ।
महाशिवरात्रि
महत्व हिंदू पौराणिक कथाओं में निहित है ।और कई किंवदंतियों से जुड़ा हुआ है।
एक पुरानी कथा के अनुसार यह कहा जाता है ।कि भगवान शिव ने देवताओं और राक्षसों द्वारा समुद्र मंथन के दौरान उत्पन्न जहरीला अमृत पी कर दुनिया को अंधकार और बुराई पर भगवान शिव की जीत का सम्मान करने के लिए महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है ।
महाशिवरात्रि से जुड़ी एक अन्य कथा भगवान शिव वह देवी पार्वती के मिलन की कहानी है ऐसा कहा जाता है। कि इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती का विवाह हुआ था। जिसको महा शिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है।
लच्छीवाला मंदिर समिति
मेले का आयोजन में मंदिर समिति के अध्यक्ष देवराज सावन, पम्मी राज प्रेम सिंह, अजय थापा, प्रदीप थापा, गंगा थापा, अनीता गुरुग़ आदि का विशेष योगदान रहा।



