
नगर निगम घाट, रुड़की में डूबे IIT के छात्र की सर्चिंग में तेजी लाये जाने के सेनानायक, एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी ने दिए निर्देश
भास्कर इंडिया लाइव
जनपद हरिद्वार स्थित नगर निगम घाट, रुड़की में एक IIT के छात्र के गंगा नदी में डूबने की सूचना प्राप्त होने के उपरांत तत्परता से एस डी आर एफ एवं जिला पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा व्यापक सर्च एवं रेस्क्यू अभियान संचालित किया जा रहा है।
सोमवार 16 फरवरी 2026 को सेनानायक एसडीआरएफ, एनडीआरएफ अर्पण यदुवंशी द्वारा स्वयं घटनास्थल पर पहुँचकर चल रहे सर्च ऑपरेशन का स्थलीय निरीक्षण किया गया। सेनानायक महोदय ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं सर्चिंग में लगी सभी टीमों को अभियान में और अधिक तेजी, समन्वय एवं सतर्कता के साथ कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। साथ ही संभावित स्थानों की पुनः गहन सर्चिंग, संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
सेनानायक, एसडीआरएफ के निर्देशन व इंस्पेक्टर कवीन्द्र सजवाण के नेतृत्व में रूड़की, आसफ़नागर झाल से मोहम्मदपुर झाल तक सर्च ऑपरेशन के दौरान एस डी आर एफ द्वारा अत्याधुनिक तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए सोनार सिस्टम, अंडरवाटर ड्रोन, तथा डीप डाइविंग तकनीक के माध्यम से नदी के संभावित क्षेत्रों, गहराई एवं प्रवाह वाले हिस्सों में लगातार खोजबीन की जा रही है। नदी की धारा, जलस्तर एवं दृश्यता को ध्यान में रखते हुए सर्चिंग को आगे बढ़ाया जा रहा है। एसडीआरएफ, एन डीआरएफ एवं जिला पुलिस की टीमें निरंतर आपसी समन्वय के साथ अभियान को आगे बढ़ा रही हैं।



