
उबर ओला कंपनी के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर प्रवेश के विरोध में टैक्सी यूनियन संचालन समिति के लोगों ने जताया विरोध
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला (विक्रांत वर्मा)जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर उबर कंपनी के विरोध में प्रीपेड टैक्सी मालिक एवं संचालक समिति यूनियन ने प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि एप आधारित सेवाओं से स्थानीय संचालकों का रोजगार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कंपनी और स्थानीय टैक्सी संचालकों के लिए समान नियम लागू करने की मांग की है। यूनियन के संरक्षक गुलाब सिंह ने कहा कि बाहरी कंपनियों के प्रवेश से स्थानीय टैक्सी संचालकों पर इसका सीधा प्रभाव पड़ रहा है। कहा कि जॉली ग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण में स्थानीय लोगों ने अपनी जमीनी खोई थी। इसके बदले उन्हें सरकार द्वारा रोजगार दिए जाने का वादा भी किया था। ऐसे में उबर कंपनी आकर स्थानीय लोगों का रोजगार छीनने का काम कर रही है जो की बेहद गलत है। अध्यक्ष संजय सिंदवाल ने कहा कि उत्तराखंड एक छोटा राज्य है जहां पर बेरोजगारी की समस्या पहले से ही विद्यमान है। उपाध्यक्ष मदन सिंह ने कहा कि एयरपोर्ट पर टैक्सी संचालित करके जो लोग अपना गुजर बसर कर रहे हैं ऐसे में उबर कंपनी ने आकर उनकी रोजी-रोटी छीन ने काम किया है। सचिव चंद्र किशोर उनियाल, रियासत अली कक्कड़ ने एयरपोर्ट प्रशासन और सरकार से एक समान नियम लागू करने की मांग की है। ऐसा न होने की दशा में आंदोलन को चेताया है।
वही जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर उबर कंपनी के विरोध में टैक्सी संचालन समिति के लोगों ने अपना विरोध जताते हुए एयरपोर्ट निदेशक एसएस नेगी एसपी देहात और तहसील प्रशासन के साथ डोईवाला कोतवाली में एक महत्वपूर्ण बैठक की । काफी गहमागहमी के बाद वह बैठक बेनतीजा रही। स्थानीय टैक्सी यूनियन से जुड़े लोगों ने उबर ओला कंपनी के विरोध में प्रदर्शन करते हुए अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने शासन प्रशासन से जल्द समस्या के निराकरण की मांग की है।



