
ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में हुए सम्मिलित
भास्कर इंडिया लाइव
नई दिल्ली (चमन लाल 20 फरवरी 2026)
ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने दिल्ली में रेड रोज न्यूज़ मासिक समाचार पत्र की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर अध्यक्ष विश्वजीत शर्मा सहित आयोजक मंडल द्वारा डॉ. अग्रवाल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ. अग्रवाल ने कहा कि वह स्वयं एक राज्य आंदोलनकारी रहे हैं और अनेकों आंदोलनकारियों की शहादत के बाद बने उत्तराखंड राज्य ने आज विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि जब-जब राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, तब-तब विकास कार्यों ने नई गति पकड़ी है।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। उन्होंने नकल विरोधी अध्यादेश, धर्मांतरण विरोधी कानून, समान नागरिक संहिता (UCC) तथा सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध बनाए गए सख्त कानूनों को राज्य के लिए ऐतिहासिक कदम बताया।
उन्होंने आगे कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड को निरंतर मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। रेलवे, सड़क एवं अन्य आधारभूत संरचना के क्षेत्र में केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीर सैनिकों की भूमि है और यहां लगभग प्रत्येक परिवार से कोई न कोई सदस्य सेना में देश की सेवा कर रहा है।
डॉ. अग्रवाल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं तथा वरिष्ठ जनों को सम्मानित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में पौड़ी गढ़वाल के वीरेंद्र रावत (उत्तराखंड प्रभारी), चौधरी वीरेंद्र सिंह, राजेश अग्रवाल, संजय गुप्ता, दीपक जी, साधना शर्मा, नीरज गुप्ता, चिरंजीवी लाल गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुन्नू अग्रवाल द्वारा किया गया।



