
डोईवाला नगर पालिका में विभिन्न जनसमस्याओं के निराकरण एवं पालिका क्षेत्र मे संचालित योजनाओं एवं विभागों द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो की समीक्षा के सम्बन्ध मे किया बैठक का आयोजन ।
भास्कर इंडिया लाइव इन
डोईवाला (चमन लाल शनिवार 21 फरवरी 2026)
शनिवार को नगर पालिका परिषद् डोईवाला के सभागार मे नरेन्द्र सिंह नेगी, पालिकाध्यक्ष की अध्यक्षता मे विभिन्न के जनसमस्याओं के निस्तारण एवं पालिका क्षेत्र मे संचालित योजनाओं एवं विभागों द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो की समीक्षा के सम्बन्ध मे बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक का संचालन एम0एल0शाह अधिशासी अधिकारी द्वारा किया गया।
डोईवाला नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा बैठक मे उपस्थित अधिकारियों का स्वागत करते हुए बैठक प्रारम्भ की गयी। बैठक मे उत्तराखण्ड पाॅवर कार्पोरेशन से सम्बन्धित समस्याओं पर विचार करते हुए सभासदगणों द्वारा विधुत विभाग से विधुत कनैक्शन हेतु नये विधुत पोल स्थापित करने, झूलती हुई खुली विधुत लाईनों से सुरक्षा उपाय करने हेतु बंच केबिल स्थापित कराये जाने, वार्डो मे जर्जर विधुत पोल बदलवाये जाने, वार्ड सं0-10 मे लो-वोल्टेज की समस्या का निवारण किये जाने, लाईनमेन की समुचित व्यवस्था, सभी बिजली घरों मे कन्ट्रोल रूम की व्यवस्था दुरूस्त किये जाने हेतु मांग की गयी। सम्बन्धित विभाग द्वारा उक्त समस्या के समाधान हेतु 01 माह का समय मांगा गया जिस पर सभासदगणों द्वारा सहमति व्यक्त की गयी।
सभासद गौरव मल्होत्रा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे पंजीकरण हेतु सीनियर सिटिजन के लिए विशेष व्यवस्था किये जाने, पार्किंग की समुचित व्यवस्था, रेबीज के इंजेक्शन्स की पर्याप्त व्यवस्था किये जाने की मांग की गयी।
सभासदगणों द्वारा उत्तराखण्ड जल संस्थान से सम्बन्धित समस्याओं के अन्तर्गत पेयजल आपूर्ति हेतु ओवरहैड टैंक का निर्माण करने, दूषित पानी की समस्या के समाधान, ट्यूबवेल मे जेनरेटर की व्यवस्था, नई पाईप लाईन डाले जाने हेतु मांग की गयी।
बालविकास विभाग
से उपस्थित प्रतिनिधि द्वारा बाल विकास की विभिन्न योजनओं की जानकारी बैठक मे रखी गयी जिस सम्बन्ध मे योजनाओं के सम्बन्ध मे पात्रता व अभिलेखों की पूर्ण जानकारी प्रदान की गयी।
समाज कल्याण विभाग
से उपस्थित सहायक समाज कल्याण अधिकारी द्वारा समाज कल्याण विभाग का पोर्टल सामाजिक सुरक्षा राज्य पोटर्ल के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी बैठक मे रखी गयी, जिसमे पेंशनजा हेतु आवेदन करने, पेंशन की स्थिति व मृत्यु के पश्चात पेंशन बंद कराने के सम्बन्ध मे जानकारी प्रदान की गयी।
वन विभाग
द्वारा नगर क्षेत्र की सीमा जो वन क्षेत्र से लगे हुए है मे जंगली जानवरों से सुरक्षा उपाय किये जाने हेतु फेंसिग वायर लगाये जाने का कार्य के विषय मे जानकारी प्रदान की गयी साथ ही लच्छीवाला मे हाथियों के आगमन को रोके जाने हेतु खाई खोदने का कार्य गतिमान होने के सम्बन्ध मे जानकारी प्रदान की गयी।
लघु सिंचाई विभाग
से उपस्थित प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया कि विभाग द्वारा वर्तमान मे कुसुम योजना संचालित की जा रही है जिसके अन्तर्गत जिन किसानों द्वारा खेती की सिंचाई हेतु बोरिंग स्थापित की गयी है ।उन किसानों को उक्त योजना के अन्तर्गत 80 प्रतिशत सब्सिडी पर सोलर प्लांट लगाया जायेगा ।साथ ही उनके द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि उक्त प्लांट हेतु किसान के पास कम से कम 4 बीघा कृषि भूमि होनी आवश्यक है।
लोक निर्माण विभाग
से उपस्थित सहायक अभियंता को वार्ड सभासद राजेश भट्ट द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान मे शहीद द्वार, ईना मीना डीका, दुर्गा चौक से चौक सं0-01 तक बरसात से पूर्व बन्द पड़ी नालीयों को खुलवाने व आवागमन हेतु आवश्यक स्थानों पर पुलिया एवं सड़क का निर्माण कराये जाने हेतु मांग की गयी। सभासद ईश्वर सिंह रौथाण द्वारा मुख्य मार्ग से संजोग वैडिंग प्वाईंट तक सड़क का निर्माण किये जाने की मांग की गयी। सभासद राकेश डोभाल द्वारा लोक निर्माण विभाग की सड़कों पर हुए अतिक्रमण को हटाये जाने की मांग की गयी।
अंत में नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा सभी उपस्थित अधिकारियों को सभासदों द्वारा अवगत करवायी गयी जनसमस्याओं का यथाशीघ्र निस्तारण करते हुए नगर पालिका प्रशासन को अवगत कराना सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए धन्यवाद व्यक्त किया गया तथा बैठक समाप्त की गयी। बैठक मे उपस्थित अधिकारी, उपखण्ड अधिकारी गिरीराज, एम0एम0 बहुगुणा, स्वास्थ्य विभये नितिन कनेरा, वन विभाग से श्री पूरन सिंह, उत्तराखण्ड जल संस्थान से अपर सहायक अभियंता श्री विनोद असवाल, लघु सिंचाई विभाग से अपर सहायक अभियंता श्री अमित कुमार पाल, सहायक समाज कल्याण अधिकारी श्री सुनील रावत, सिंचाई विभाग से योगेश्वर प्रसाद देवराड़ी, बाल विकास से श्रीमती पुष्पा सिंह, लोक निर्माण विभाग से अवर अभियंता आशीष थपलियाल तथा सभासदगण सुरेश सैनी, राकेश डोभाल, राजेश भट्ट, ईश्वर सिंह रौथाण, अमित कुमार, गौरव मल्होत्रा, सुरेन्द्र कुमार, विनीत आदि उपस्थित रहे।



