नशे में धुत्त रईस जादे ने उडया पुलिस को
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला (चमन /विक्रांत) –कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा 21/22फरवरी 2026 की रात्रि मे पुलिस चौकी लालतप्पड गेट के सामने बैरियर लगाकर कर हरिद्वार की ओर से देहरादून जनपद मे आगमन करने वाले वाहनो की चैकिंग की जा रही थी, चैकिंग के दौरान एक बीएमडब्लू कार संख्या UK 07FB 7814 काले रंग की हरिद्वार की ओर से बड़ी तेजी व लापरवाही से आते हुए डिवाइडर बैरियर से टकरा कर बैरियर को घसीटते हुए पुलिस पार्टी तक ले आई ।
पुलिस पार्टी ने चालक को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने गाड़ी को पीछे हटाकर जानबूझकर पुलिस पार्टी के ऊपर जान से मारने की नीयत से चढ़ा दी गई, जिससे मौके पर बैरियर पर चैकिंग कर रहे उ0नि0 रघुवीर कपरवाण व अ0उ0नि0 मनोज कुमार गम्भीर रूप से चोटिल हो गये तथा अन्य पुलिस कर्मियो को भी चोटे आयी, घायल पुलिस कर्मियो को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला प्रदीप राणा द्वारा चैकिंग कर रहे अन्य पुलिस कर्मियो की मदद से तुरन्त ही उपचार हेतु हिमालयन अस्पताल जौलीग्रान्ट ले जाया गया, वर्तमान तक उक्त दोनो पुलिस अधिकारी अस्पताल मे उपचाराधीन है l
वाहन चालक को मौके पर पकड लिया गया जो उसे समय अत्यधिक शराब के नशे में था। जिससे जानकारी करने पर उसने अपना नाम तरूण पुत्र स्व0 श्री नरेश कुमार निवासी राजा का ताजपुर थाना स्वार जिला बिजनौर उ0प्र0, उम्र 33 वर्ष बताया ।
उपरोक्त वाहन चालक का मेडिकल परीक्षण कराया गया तो चिकित्सक द्वारा अपनी रिपोर्ट मे उक्त व्यक्ति की शराब के नशे मे होने की पुष्टि की गयी । डोईवाला पुलिस द्वारा घटना के अनुरूप उपरोक्त वाहन को सीज कर चालक तरूण उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया तथा कोतवाली डोईवाला पर अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0स0 47/25 धारा -109/121/132/324(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा आरोपी का मा0न्या0 के समक्ष पेश कर मा0न्या0 के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत मे जिला कारागार देहरादून दाखिल किया गया ।



