
परवादून जिला कांग्रेस द्वारा प्रख्यात समाज सुधारक मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला परवादून जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा डोईवाला स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,प्रख्यात समाज सुधारक एवं “पर्वतीय अंबेडकर” के नाम से विख्यात मुंशी हरिप्रसाद टमटा की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर नमन किया। इस दिन को कांग्रेस ने सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है।
इस अवसर पर परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने अपने संबोधन में कहा कि मुंशी हरिप्रसाद टम्टा ने समाज में व्याप्त छुआछूत, भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। 1926 में “शिल्पकार” नाम को सरकारी मान्यता मिली जो पहचान और आत्मसम्मान की ऐतिहासिक जीत थी। वे 1937 में उत्तरप्रेश विधानसभा से निर्विरोध विधायक चुने गए एवं अल्मोड़ा नगर पालिका अध्यक्ष भी रहे तथा उन्होंने शिल्पकार समाज के संगठन और उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य करते हुए कुमाऊं शिल्पकार सभा की स्थापना की।
जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर ने कहा की हरिप्रसाद टमटा ने वंचित एवं शोषित वर्गों को शिक्षा, सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए और स्वतंत्रता आंदोलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा की उनका जीवन सामाजिक न्याय, समान अवसर और मानव समानता के मूल्यों का सशक्त उदाहरण है, जो आज भी समाज और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
डोईवाला नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा कि हरिप्रसाद टम्टा के विचार आज भी समाज को एकजुटता और समान अधिकारों की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक समतामूलक समाज का निर्माण संभव है।
डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि सामाजिक न्याय और भाईचारे का संदेश ही हरिप्रसाद टम्टा की सबसे बड़ी विरासत है, जिसे आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर, डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी,डोईवाला नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार नेगी,डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ,कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल,उमेद बोरा,राहुल सैनी,सभासद गौरव मल्होत्रा,मोहित कपरवान,स्वतंत्र बिष्ट,तेजपाल सिंह मोंटी,शार्दूल नेगी,एनएसयूआई अध्यक्ष राहुल आर्य,रीता क्षेत्री, प्रवीन सैनी,मनोज नेगी,संदीप थापा,विमल गोला,साजिद अली,मनोज पाल,मनीष यादव,सुनील बर्मन,आरिफ अली,साहिल,सोहेब व कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।



