
वार्ड 11 और 12 में पेयजल लाइन और ट्यूबवेल में जनरेटर लगाने की मांग को लेकर विधायक से मिले सभासद
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला( चमन लाल) नगर पालिका से सभासद अमित कुमार ने देहरादून स्थित कार्यालय में डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोंला से भेंट कर वार्ड 11 केशव पूरी बस्ती एवं वार्ड 12 राजीव नगर में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्याओं को रखते हुए उसके निराकरण की मांग की है।
सभासद अमित कुमार
ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि दोनों वार्डो के कई स्थान में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी है। और कई इलाकों में तो पेयजल लाइन तक उपलब्ध नहीं है। इसके चलते क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित हो रही है। उन्होंने आने वाली गर्मियों का हवाला देते हुए इन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा की कई परिवारों को पीने के पानी के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ रहा है उन्होंने परिस्थितियों के आधार पर वार्ड 11 ओर 12 में आवश्यकता अनुसार नई पेज लाइन बिछाने की मांग की है। उन्होंने वार्ड 11 में स्थित ट्यूबवेल पर जनरेटर लगाने का प्रस्ताव भी रखा ताकि विद्युत कटौती के समय पेयजल आपूर्ति को सुचारु रखा जा सके। विधायक बृजभूषण गैरोला ने समस्या की गंभीरता को देखते हुए उसके निराकरण का भरोसा दिलाया। विधायक ने मौके पर ही जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जल्द ही समस्याओं को दूर करने का भरोसा दिलाया है।



