सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में हुवा समस्याओं का समाधान

डोईवाला ब्लॉक की कई पँचयतों में हुवा कार्यक्रम का आयोजन
भास्कर इंडिया लाइव
(चमन लाल /विक्रांत वर्मा -मंगलवार 24फरवरी2026)
डोईवाला– सरकार जनता के द्वार चौपाल कार्यक्रम के तहत विकास खण्ड डोईवाला के ग्राम पंचायत गडूल, इठारना एवं मारखमग्राण्ट में विशेष कार्यधिकारी कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग उत्तराखंड शासन से संजीव कुमार शर्मा की उपस्थिति में ग्राम चौफाल का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित विभागों द्वारा अपनी योजनाओं पर जानकारी दी गई।

विकास खंड डोईवाला के सभी विभागों ग्राम्य विकास, लघु सिंचाई, जल संस्थान, विद्युत विभाग, समाज कल्याण, मनरेगा, बाल विकास विभाग, वन विभाग, पंचायत राज़ विभाग, कृषि विभाग, पी एम जी एस वाई के द्वारा अपनी योजनाओं की जानकारी दी गयी। साथ ही गांव के द्वारा विभागीय समस्याओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी गयी। विशेषकर प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत ग्राम इठारना गडूल के लिए बन रही सड़क के सम्बन्ध में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि वहॉ पर स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। जिसके सम्बंध में पी०एम० जी० एस०वाई० के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया कि उसका तकनीकी परीक्षण के पश्चात ही सम्बन्धित ठेकेदार को प्रयोग करने की अनुमति दी जाती है। जिसके सम्बन्ध में विशेष कार्यधिकारी संजीव कुमार शर्मा द्वारा पी० एम० जी० एस० वाई० के प्रतिनिधि को बताया गया कि जब भी कोई उच्चस्तर के अधिकारी निरीक्षण पर आते हैं तो उनकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों को भी दी जाय, तथा उनकी ग्रामीणों के साथ बैठक भी रखी जाय। कार्यक्रम के दौरान कार्यधिकारी द्वारा जन समस्या भी सुनी गयी, साथ ही जन समस्या का संज्ञान लेकर संबंधित विभाग से त्वरित समाधान मौके पर करवाया गया।
कार्यक्रम में, खंड विकास अधिकारी पी०आर० सकलानी ok सहायक खंड विकासअधिकारी महाबीर गुसाई डी०पी०ओ० नरेन्द्र प्रताप सिंह नेगी सविअ
पंचायत राजेश नेगी, सम्बन्धित ग्राम विकास अधिकारी सम्बन्धित ग्राम प्रधान एवं ग्रामीण तथा समस्त विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।



