
रानी पोखरी के लिस्ट्राबाद में प्रस्तावित नेशनल_लॉ_यूनिवर्सिटी स्थापना की मांग को लेकर चल रहै आंदोलन में कांग्रेसियों ने सरकार की शुद्धि बुद्धि के लिए यज्ञ किया।
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला रानी पोकरी लिस्ट्राबाद में प्रस्तावित नेशनल_लॉ_यूनिवर्सिटी स्थापना की मांग को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित_उनियाल कांग्रेस के ब्लॉक प्रमुख गौरव_चौधरी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द् भट्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष अश्वनी_बहुगुणा और आंदोलनकारियों के साथ मिलकर सरकार की शुद्धि बुद्धि के लिए यज्ञ किया ।
भाजपा_सरकार का एक मुख्यमंत्री रानी पोखरी में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का शिलापट लगाकर शिलान्यास करता है जबकि उसी भाजपा सरकार का दूसरा मुख्यमंत्री प्रस्तावित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी को यहां से हटाने के साथ उस जमीन को भी अन्य प्रयोजन के लिए देने का काम करके रानी पोखरी क्षेत्र की उपेक्षा करता हैं। जिसका विरोध डोईवाला कांग्रेस करती हैं।
अगर जल्दी ही इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं होती है तो कांग्रेस पार्टी विधायक और सांसद जी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करेगी और सरकार के पुतला दहन करने का काम करेगी ।



