
डॉ एस के लाल एनएसएस दल नायक के रूप में उत्तराखंड का करेंगे प्रतिनिधित्व –
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला शाहिद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला के दो स्वयंसेवी सहित आठ सदस्यीय एन एस एस टीम लेकर डॉक्टर शिव कुमार लाल टीम लीडर के रूप में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित होने वाले 10 से 16 मार्च तक नियोतिया यूनिवर्सिटी साउथ कोलकाता में आयोजित होगा जिसमें कुल 14 राज्यों से 120 स्वयंसेवी तथा 16 टीम लीडर प्रतिभाग करेंगे जिसमें उत्तराखंड से सुप्रिया बिष्ट ,दिव्या बिष्ट , सिमरन,भूमिका ,ऋषभ सिंह,ऋषभ शर्मा , देवाशीष एवं दीपांशु पांडे नामित किए गए वहां उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी कला, संस्कृति भाषा,भोजन एवं उत्तराखंड से संबंधित ज्ञान एवं विज्ञान का प्रचार प्रसार करेंगे प्राचार्य द्वारा महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ शिवकुमार लाल असिस्टेंट प्रोफेसर अर्थशास्त्र एवं स्वयंसेवी सिमरन तथा भूमिका बिष्ट के चयन होने पर खुशी जताई महाविद्यालय में हर्ष का माहौल है।



