
वन सुरक्षित तो जनजीवन सुरक्षित- रेंज अधिकारी
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला- वनक्षेत्राधिकारी के निर्देशन में रामगढ़ रेंज के समस्त वन स्टाफ द्वारा रेंज के सीमांत क्षेत्र के ग्रामों में वनाग्नि की रोकथाम एवं नियंत्रण के संबंध में जनजागरूकता हेतु प्रचार-प्रसार अभियान चलाया गया।
इस दौरान वन रेंज अधिकारी अजय ध्यानी ने बताया कि वनों को आग से बचाना बड़ी चुनोती है। और हम सभी का कर्तव्य बनता है कि वनों को सुरक्षित रखने में सहयोग करें। किउंकि अगर वन सुरिक्षत है तो वन्य जीव ओर जनजीवन भी सुरक्षित रहेगा। साथ ही उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जंगल किनारे धूम्रपान न करें, ओर अगर कहीं आगजनी की घटना होती है तो उसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें, साथ ही आग बुझाने में विभाग का सहयोग करें।

उक्त कार्यक्रम में वन्य जीव प्रतिपालक, वन दरोगा अमरीक सिंह, तिलक, प्रभुदयाल नोटियाल
वन आरक्षी किशोर बडोनी, पंकज, सूरज, रीना, सुभाष एवं वन दैनिक कर्मी मौजूद रहे।



