नकरौंदा में ओला कैब ड्राइवर द्वारा एक बच्चे को अपनी टैक्सी से कुचला
भास्कर इंडिया लाइव
सूचना पर तत्काल हरावाला चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो जानकारी मिली कि एक 2 वर्ष के बच्चे परवीन पुत्र स्वर्गीय श्री रामलाल निवासी गूलर घाटी भद्रकाली मंदिर नकरौंदा देहरादून को टैक्सी चालक अनुराग पुत्र स्वर्गीय श्री दिलबर सिंह निवासी मंगलम गार्डन नकरौंदा देहरादून द्वारा अपनी टैक्सी से कुचल दिया है, जिसे लेकर वह स्वम रायपुर हॉस्पिटल गया है जहां पर बच्चे को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है l
ओला कैब टैक्सी चालक अनुराग व टैक्सी को हिरासत में लिया गया।
बच्चे के शव का पोस्टमार्टम के बाद श्रीमती रिंकू देवी ने कोतवाली डोईवाला पर रिपोर्ट दर्ज करवाई। तहरीर के आधार पर संख्या 62/26 धारा 281, 106(1) बी एस एन पंजीकृत किया गया।



