
जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट प्रोग्राम की तैयारियां पूरी -प्राचार्य प्रोफेसर डी पी भट्ट
भास्कर इंडिया लाइव
डोईवाला (चमन लाल -बुधवार 18 मार्च 2026)
शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में जनपद स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट प्रोग्राम 2026 का आयोजन 20मार्च2026 को प्रातः नौ बजे से संपन्न होगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां महाविद्यालय स्तर पर विभिन्न समितियों द्वारा पूरी कर ली गई है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डी पी भट्ट के संरक्षण में यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना व माय भारत देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
जिले की राष्ट्रीय सेवा योजना नोडल अधिकारी डॉ किरन जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए जनपद के कुल 70 विद्यार्थियों ने माय भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया है । श्री देव सुमन विश्व विद्यालय उत्तराखण्ड के विश्वविद्यालय समन्वयक प्रो गौरव वार्ष्णेय ने जानकारी दी कि पार्लियामेंट प्रोग्राम में सम्मिलित हो रहे विद्यार्थियों को आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख विषय पर तीन मिनट में अपनी बात रखनी है एवं जनपद के पांच उत्कृष्ठ प्रतिभागी चयनित हो कर राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में सम्मिलित हो सकेंगे। उप निदेशक माय भारत देहरादून श्रीमती मोनिका नांदल ने बतया कि इस प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाले प्रतिभागी को माय भारत पोर्टल पर रजिस्टर होने के साथ देहरादून जिले का निवासी होना अनिवार्य है निर्णायक मंडल के सदस्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आमंत्रित किए गए हैं l महाविद्यालय प्राचार्य ने इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु महाविद्यालय के चयनित होने पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार का आभार प्रकट किया है



